21 दिसंबर को वर्ल्ड मेडिटेशन डे के अवसर पर मुंबई के जी डी सोमानी रोड स्थित झूलेलाल मंदिर हॉल में सद्गुरु श्री कृष्णानंद स्वामी जी का साधकों और श्रद्वालुओं के साथ सीधे संवाद का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर सद्गुरु कीर्तन, सद्गुरु आशीर्वचन और सद्गुरु के द्वाला जीवन को दिशा देने वाला मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इसके बाद 25 से 30 दिसंबर तक मुंबई के सद्गुरु धाम आश्रम, शाहपुर में सद्दगुरु के द्वारा जाति स्मरण साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव के निर्देशन में साधकों के द्वारा पूर्वजन्म की यात्रा , प्रेम साधना, स्वर साधना, कुंडलिनी जागरण और क्षमा साधना की जा जाएंगी ।