नांगलोई आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गुरु पूर्णिमा

Delhi

दिल्ली के सद्गुरु धाम आश्रम नांगलोई में 09 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरु कृपा को समर्पित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे ब्रह्म दीक्षा से हुई। इसके बाद हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन के बाद आश्रम में आए भक्तों को सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सम्मुख दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान सद्गुरु का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। वहीं इस मौके पर न केवल दिल्ली बल्कि राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात के लोगों का भी नांगलोई आश्रम में आगमन देखने को मिला।

कैबिनेट मंत्री की पत्नी ने लिया सद्गुरु से आशीर्वाद

इस पूरे कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ पंकज सिंह की पत्नी रश्मि सिंह, पूर्व MLA गिरीश सोनी की पत्नी ममता सोनी और दिल्ली पुलिस में ACP के पद पर तैनात प्रवीण जी की रहीं, जिन्हें सद्गुरु से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

Share the Post: