अमावस्या की पावन तिथि पर छत्तीसगढ़ के साथ उत्तर प्रदेश का सद्विप्र समाज भी धार्मिक कार्यों में लीन दिखा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के लोहर्सी गांव में हवन पूजन के कार्यक्रम रखे गए। इसका नेतृत्व जसवीर जी ने किया। सद्विप्र ननकी भैना के निज निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में बलौदा हसुवा से आए अन्य सद्विप्र भी शामिल हुए। वहीं यूपी के शाहजहांपुर में भी हवन पूजन के आयोजन देखने को मिले। यहां बहेड़ गांव में सद्विप्र राकेश जी के नेतृत्व में और जमीलपुर गांव में राजन सिंह के नेतृत्व में हवन पूजन के कार्यक्रम रखे गए। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह चौहान, जितेंद्र के साथ अन्य सद्विप्र समाज के लोग भी शामिल हुए।


