गुरु गोबिंद सिंह के जैसे महान गुरुओं से संबंध रखने वाली भूमि पंजाब के जालंधर में दिव्य गुप्त विज्ञान साधना सत्र का आयोजन करवाया गया। इस दौरान सद्गुरु धाम की आचार्या पूनम अग्रवाल भी मौजूद रहीं। 6 घंटों तक चले इस साधना सत्र में 06 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें अनूठी साधना के माध्यम से आत्मिक शांति, मानसिक संतुलन और खुद के अंदर अध्यात्म को जागृत करने की भी ट्रेनिंग दी गई।
