बरईपुर आश्रम में धूमधाम से मनाया गया निर्वाण दिवस

Varanasi

बरईपुर के सद्गगुरु धाम आश्रम में दादा गुरु स्वामी आत्मादास जी महाराज के तीन दिवसीय निर्वाण दिवस का आयोजन हुआ। 31 मई से आयोजित हुए इस समारोह में ध्यान साधना, सत्संग, सद्गुरु के आशीर्वचन और भंडारे के साथ दीक्षा के कार्यक्रम भी रखे गए। इस दौरान बरईपुर के सद्गुरु धाम आश्रम में आस्था का जन सैलाब देखने को मिला। यहां देश के कोने कोने से आए लोगों ने दादा गुरु के निर्वाण दिवस में शिरकत की।

Share the Post: