जन्माष्टमी के अवसर पर सद्विप्रों में दिखी धूम

krishan-janmashtmi

कृष्ण जन्माष्मटी इस बार 16 अगस्त को भारत वर्ष समेत दुनिया के अन्य देशों में मनाया गया। इस अवसर पर हैदराबाद के सद्गुरु धाम आश्रम चिप्लतुर्थी में भी कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया… यहां सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के सानिध्य में हवन पूजन, आरती और भंडारे की व्यवस्था की गई। इस दौरान सद्गुरु धाम की आचार्या मीनू गुप्ता के साथ दक्षिण भारत से जुड़े सद्विप्र समाज के अन्य लोग भी मौजूद रहें।  

कौन हैं श्री कृष्ण ? क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी ?

कहते हैं श्री कृष्ण, करुणा और प्रेम के देवता हैं, जिन्होंने इस संसार को धर्म और कर्म का ज्ञान दिया। महाभारत काल में असत्य पर सत्य की जीत के लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति को अपनाने वाले कन्हैया को भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता हैं। कुछ परंपराओं में इन्हें सर्वोच्च देवता के रूप में भी पूजा जाता है तो वहीं महाभारत के महानायक माने जाने वाले श्री कृष्ण को मानव इतिहास के सबसे बड़े मार्गदर्शक भी कहा जाता है। आम इंसान के जीवन में श्री कृष्ण के महत्व को आप दुनिया के सबसे बड़े ग्रंथों में शामिल गीता से समझ सकते हैं, जो किसी भी मानव जीवन को सफल, सार्थक और यशस्वी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।