26 अगस्त को यूपी शाहजहांपुर में हवन पूजन के कार्यक्रम देखने को मिला। यह कार्यक्रम हरतालिका तीज के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिस मौके पर शाहजहांपुर का सद्विप्र समाज व कबीर सैनिको ने हिस्सा लिया।
हरतालिका तीज का क्या है धार्मिक महत्व ?
हरतालिका तीज हिंदू धर्म का विशेष पर्वों में से एक है। इस दिन देवी पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस मौके पर मां पार्वती ने भगवान शिव को पति स्वरूप पाने के लिए तपस्या की थी, यही वजह है कि इस दिन कुंवारी लड़कियां शिव समान पति या सुहागिन औरते अपने सुहाग को लेकर व्रत रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला रहकर शिव-पार्वती की पूज करती है और शिव-पार्वती की मूर्तियां भी स्थापित की जाती है।
