दिल्ली में मनाया जाएगा सद्गुरु का प्रगटोदिवस  

बड़े हर्षोल्लास के साथ सूचित किया जाता है कि, भगवान बुद्ध को ज्ञान देने वाली धरती से अवतार लेने वाले सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के अवतरण दिवस का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन 6 दिसंबर से होगा, जिसका समापन 08 दिसंबर को होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान 8 तारीख को सद्गुरु के प्रगट होने का उत्सव पूरे सद्विप्र, कबीर सेना और कई प्रांतों से आए लोगों के द्वारा मनाया जाएगा,  इस दिन, इस कार्यक्रम के अलावा बह्मदीक्षा के साथ हवन यज्ञ भी किया जाएगा। वहीं 06 दिसंबर को सद्गरु कबीर सेना और 07 दिसंबर को सद्विप्र समाज सेवा के राष्ट्रीय महाधिवेशन के कार्यक्रम भी रखे गए हैं, जिनका 08 दिसंबर को सद्गुरु के प्रगटोदिवस के साथ समापन होगा। इसलिए जो लोग इस समय के सद्गुरु के जन्म दिवस का साक्षी बनना चाहते हैं। वे दिल्ली के सद्गुरु धाम आश्रम नांगलोई की तरफ से सादर आमंत्रित है।

📅 कार्यक्रम तिथियाँ:

  • 06 दिसंबर – सद्गुरु कबीर सेना का राष्ट्रीय अधिवेशन
  • 07 दिसंबर – सद्विप्र समाज सेवा का राष्ट्रीय सम्मेलन
  • 08 दिसंबर – सद्गुरु का प्रगट दिवस, ब्रह्मदीक्षा एवं हवन यज्ञ

📍 स्थान: सद्गुरु धाम आश्रम, निलौठी मोड़, नांगलोई (नई दिल्ली)

संपर्क: 9968430203, 9013547660

🙏 निवेदक-व्यवस्थापक-स्वागतकांक्षी : सद्विप्र समाज सेवा, दिल्ली, आप सभी सपरिवार इस दिव्य अवसर पर सादर आमंत्रित हैं।