हनुमान जी क्यों कहलाए ‘कंचन-वरण’? – सुंदरता और कुरूपता का आध्यात्मिक रहस्य

भारत की आध्यात्मिक परंपरा में हनुमानजी की छवि अपार शक्ति, भक्ति और विनम्रता का प्रतीक मानी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि तुलसीदासजी ने उनकी सुंदरता को कंचन-वरण यानी सोने जैसे उज्ज्वल रंग से क्यों जोड़कर वर्णित किया? जबकि स्वयं हनुमानजी कहते हैं कि उनका रूप कोई मोहक देव-सौंदर्य नहीं था। आखिर यह विरोधाभास क्यों दिखाई देता है? क्या सुंदरता वास्तव में चेहरे, शरीर और रंग में होती है? या वह एक आध्यात्मिक अनुभूति है, जो देखने वाले के हृदय के अनुसार बदल जाती है? इन्हीं प्रश्नों का गहन उत्तर मिलता है सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज के हनुमान चालीसा भाष्य के अध्याय सुंदरता और कुरूपता में

सुंदरता: शरीर में नहीं, दृष्टि में बसने वाली अनुभूति

आज के समय में “सुंदरता” की परिभाषा बहुत सीमित हो चुकी है। हम किसी सुंदर व्यक्ति की कल्पना करते ही नाजुक नैन-नक्श, साफ रंग, आकर्षक चेहरा… बस इन्हीं बातों को सुंदरता मान लेते हैं। लेकिन सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज कहते हैं,सच्ची सुंदरता वह है, जिसे आँखें नहीं, हृदय देखता है। यही बात तुलसीदासजी भी इन दो पंक्तियों में समझाते हैं—

कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुण्डल कुंचित केसा॥

इन पंक्तियों में तुलसीदासजी पहले सद्गुणों का, फिर रूप का वर्णन करते हैं। क्योंकि उनके अनुसार सुंदरता की जड़ गुणों में है, न कि बाहरी देह में।

हनुमानजी का रूप: साधारण शरीर, लेकिन असाधारण तेज हनुमानजी कहते हैं,प्रातः नाम जो लेहि हमारा,सो दिन ताहि न मिलहि आहारा। इसका संकेत है कि उनका शरीर साधारण था,वह देवताओं जैसा सौंदर्य नहीं रखते थे। फिर भी तुलसीदासजी की दृष्टि में वे सोनें जैसे तेजस्वी कैसे प्रतीत हुए?इसका उत्तर है,सुंदरता देखने वाले के हृदय में बसती है। जैसे,लैला को लोग सामान्य मानते थे, लेकिन मजनूं की दृष्टि में वही संसार की सबसे सुंदर स्त्री थी…क्यों? क्योंकि प्रेम ने उसके भीतर की दृष्टि बदल दी थी। इसी प्रकार, तुलसीदासजी की आँखों में हनुमानजी बस चुके थे। उनका हृदय भक्ति से इतना निर्मल था कि हनुमानजी उन्हें दिव्य रूप में दिखाई देते थे।

आंतरिक तेज कैसे बनता है कंचन-वरण?

सद्गुरु बताते हैंसजब साधक साधना में गहराई से उतरता है…जब मन ईश्वर की अनुभूति के निकट पहुँचता है…तो उसके भीतर से स्वर्णिम आभा (Golden Aura) निकलने लगती है। आपने कई महापुरुषों की तस्वीरों में उनके चेहरे पर हल्की सुनहरी चमक देखी होगी। वह रंग या रूप की सुंदरता नहीं…बल्कि अंतर का आध्यात्मिक तेज होता है। तुलसीदासजी हनुमानजी के इसी दिव्य तेज को “कंचन-वरण” कहते हैं। वानर नहीं, वानर-वंश के दिव्य पुरुष अब बात आती है,क्या बंदर कुण्डल पहन सकता है? नहीं। तो फिर तुलसीदासजी लिखते क्यों हैं,कानन कुण्डल?स्वामी कृष्णानंद जी बताते हैं,

यह “वानर शरीर” नहीं, वानर वंश का संदर्भ है। भारत के कई आदिवासी समुदाय आज भी स्वयं को हनुमानजी का वंशज मानते हैं। वे आज भी विशिष्ट वेशभूषा, अलंकरण और घुंघराले बाल रखते हैं. यह परंपरा उन्हीं संस्कृतियों का संकेत है। इसलिए,हनुमानजी किसी साधारण बंदर नहीं थे बल्कि वन-निवासी कुल के तेजस्वी, विद्वान और करुणामय दिव्य पुरुष थे।