मां गंगा की गोद में बसे इस शहर में भी सद्गुरु धाम की ओर से गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन कराया गया। 10 जुलाई को आयोजित इस महोत्सव के दौरान उत्तर भारत समेत दक्षिण भारत से जुड़े लोगों का तांता देखने को मिला। इसके अलावा 04 जुलाई से सद्गुरु धाम की ओर से आयोजित हुए गुरू पूर्णिमा महोत्सव का काशी नगरी में समापन भी हो गया।
आपको बता दे कि, गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इसे विश्व में केवल एक जगह भारत में मनाया जाता है। यह गुरु कृपा की महिमा को बताने वाला विशेष दिन होता है, जिस दिन सच्चे शिष्यों के द्वारा अपने गुरु की अराधना की जाती है।
