रंग-गुलाल से आपसी सद्भाव बढाने वाली होली के पावन अवसर पर इस बार सद्गुरु धाम आश्रम में होने वाला है रंगों का भव्य समागम। यह समागम दिल्ली के सद्गुरु धाम आश्रम नांगलोई में 09 मार्च को होगा। जहां न केवल आध्यात्मिक बल्कि सामाजिक समरसता की उमंग भी देखने को मिलेगी।
इस पावन बेला पर सद्गुरु के आशीर्वाद से यज्ञ के बाद भजन कीर्तन, होली मिलन, गुरु आशीर्वाद के साथ भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। इसलिए जो लोग इस बार की होली को गुरु समर्पित पर्व बनाना चाहते हैं और आध्यात्मिक मार्ग के जरिए होली का आनंद लेना चाहते हैं। वह दिल्ली के सद्गगुरु धाम आश्रम नांगलोई की ओर से सादर आमंत्रित है।
होली महोत्सव का आयोजन
दिनांक: 09 मार्च 2025
स्थान: सद्गुरु धाम आश्रम, नांगलोई (दिल्ली)
संपर्क करें: +91-9968430203