उत्तर प्रदेश के कानपुर में सद्गुरु स्वामी कृष्णानंद जी महाराज का आगमन देखने को मिला। इस दौरान कानपुर समेत दूसरी जगहों से आए गुरु भक्तों ने सद्गुरु का भव्य स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद भी लिए। सावन माह में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण आरती से हुई। इसके बाद हवन पूजन, पान परवाना प्रसाद और सद्गुरु के आशीर्वचन का आयोजन भी किया गया।






