11 जून को पूरे भारतवर्ष में संत कबीर की जयंती मनाई गई। इस दिन देश में रहने वाले कबीर पंथियों के अंदर खासी उमंग देखने को मिली। इस पावन तिथि को देखते हुए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन देखने को मिला। यहां खुदागंज में पेशकार सिंह के निज आवास पर हवन पूजन किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र पाल सिंह चौहान, रामवीर सिंह और पी आर सिंह समेत अन्य सद्विप्रों ने हिस्सा लिया।